सूजी स्टीम्ड बॉल्स रेसिपी।

 सूजी स्टीम्ड बॉल्स  रेसिपी  

सामग्री 

सूजी - १ कप, अजवाइन - १/४ छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल - १/२ छोटा चम्मच, निम्बू का रस - १/२ छोटा चम्मच, तिल - १ छोटा चम्मच, राई - १ छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर - १/२ छोटा चम्मच, हरी मिर्च - १ कटी हुई, लाल मिर्च पाउडर - १/२ छोटा चम्मच, हींग चुटकी भर, कढ़ी पत्ते - ५ से ८, तेल - १ बड़ा चम्मच तड़के के लिए। 

बनाने की विधि 

एक बर्तन में पानी गरम करें। उसमें नमक और तेल मिलाएं। एक उबाल आने पर चम्मच से चलाते हुए सूजी मिलाएं। लगातार चम्मच से चलाते रहें। आंच धीमी रखें। मिश्रण किनारा छोड़कर गुंधे हुए आटे जैसा हो जायेगा। दो मिनट बाद आंच से उतारकर ढँक दें। मिश्रण जब हल्का गुनगुना हो तब हाथों में चिकनाई लगाकर मिश्रण को मलें और छोटी-छोटी बॉल बनाये।


गहरे बर्तन में पानी उबालें। एक प्लेट पर चिकनाई लगाकर सभी बॉल्स को इस पर रखें। प्लेट पानी के बर्तन से थोड़ी छोटी होनी चाहिए। पानी के बर्तन में स्टैंड रखें। इस पर बॉल्स की प्लेट रखें। इसे ढककर भाप में १०-१२ मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। पैन में तेल गरम करके राई और तिल तड़काएं। हरी मिर्च और कढ़ी पत्ते डालें। हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। स्टीम बॉल्स को इसमें अच्छी तरह मिलाएं। हींग और निम्बू का रस डालकर अच्छी तरह २-४ मिनट तक मध्यम आंच पर हल्का कुरकुरा करें। एक-दो मिनट ढककर रखें। बॉल्स पर हरा धनिया डालकर परोसें।    



Comments