मूंग दाल के ढोकले।
मूंग दाल के ढोकले।
सामग्री
सूजी - एक कटोरी, मूंगदाल छिलका रहित, एक कटोरी खट्टा दही, एक बड़ा चम्मच-अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, इनो एक पाउच, नमक स्वादानुसार।
तड़के के लिए
तेल-एक बड़ा चम्मच, विनेगर-आधा छोटा चम्मच, शक्कर-एक बड़ा चम्मच, राई-एक छोटा चम्मच, हरी मिर्च तीन चार लम्बाई में कटी हुई, सफ़ेद तिल - एक बड़ा चम्मच, कढ़ी पत्ते - छे से आठ, बारीक़ सेव - दो चम्मच, हरे धनिए की पत्तियां सजाने के लिए।
मूंगदाल को पांच घंटे के लिए भिगोकर रखे। इसका पानी निथारकर दाल को महीन पीस ले। बाउल में सूजी, मूंगदाल, अदरक-मिर्च का पेस्ट और दही मिलाएं। पानी मिलाते हुए चिकना घोल बना लें। इसे एक घंटे के लिए ढककर रखे। घोल में इनो को मिलाएं। जिसमे ढोखला बनाना है जैसे कुकर या भिगोना उसकी तली में पानी डालकर गरम करें। ढोखला पकाने के लिए एक बर्तन को तेल से चिकना करें और ढोकले का मिश्रण डाले। पानी गरम हों जाये ,तो उसपर बर्तन का छोटा स्टैंड रखे और इसपर ढोकले का बर्तन ढक दे और आंच धीमी से मध्यम रखे। अगर कुकर में बना रहे हैं ,तो सिटी निकाल दे। करीब दस मिनट तक स्टीम करे। ढोकले में टूथपिक या चाकू डाले। अगर ये साफ़ निकलता हैं ,तो ढोकला पक गया हैं। पैन में तेल गरम करे। इसमें राई ,तिल तड़काये। कढ़ी पत्ते ,मिर्च डाले और तीन कप पानी डाले। शकर और विनेगर मिलाये। दो-तीन उबाल आने पर आंच से उतारे। ढोकले को काटकर प्लेट में रखे। ऊपर से तड़का,सेव और हरा धनिया डालकर परोसे।
Comments
Post a Comment