हरी भरी राज कचोरी ।
हरी भरी राज कचोरी
सामग्री.....
सूजी - 1 कटोरी , गेहूं का आटा - 1/4 कटोरी , बेकिंग सोडा - चुटकी भर , नमक - स्वादानुसार , पालक - 1 कटोरी उबालकर पीसी हुई , तेल - तलने के लिए।
भरावन सामग्री......
काबुली चने - 1 कटोरी उबले हुए , अंकुरित मूंगदाल - 1 कटोरी , पनीर - 1 कटोरी , एक टमाटर की प्यूरी , मक्खन - 1 बड़ा चमच्च , काजू - 1 /2 कटोरी कटे हुए , काला नमक - स्वादानुसार , सादा नमक , भुना जीरा पाउडर , चाट मसाला - स्वादानुसार , मीठा दही फेटा हुआ , मीठी चटनी , हरी चटनी - सजाने क लिए , बारीक सेव और हरा धनिया - थोड़ा सा कटा हुआ।
ऐसे बनाएं......
सूजी , आटा , नमक , सोडा को अच्छी तरह मिलाए। पालक प्यूरी से आटा गूंधे। अगर ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर गूंधे। आटा नरम हो क्योंकि सूजी पानी सोखती हैं। अब इसे ढककर पंद्रह मिनट क लिए रखें।
भरावन क लिए पैन में मक्खन गर्म करे। टमाटर की प्यूरी डालकर तेज़ आंच पर थोड़ा सा भूनें। काबुली चने , पनीर , काजू और अंकुरित मूंगदाल मिलाएं। नमक , भुना जीरा पाउडर , काली मिर्च पाउडर दो -तीन मिनट भूनें और आंच से उतार लें। पैन में तेल गर्म करें। पालक के आटे की एक सी लोइयां बनाएं और पूरियां बेले। मध्यम आंच पर सभी पूरियों को गर्म तेल में कड़क होने तक तल लें।
परोसते वक्त पूरी को प्लेट में रखें। बीच का हिस्सा फोड़कर इसमें भरावन भरें। ऊपर से स्वादानुसार दही , मीठी चटनी, हरी चटनी , चाट मसाला और काला नमक डालें। बारीक सेव , हरा धनिया और अनार के दाने डालकर परोसें।
Comments
Post a Comment