बिस्किट व फलो से बनाएं डिज़र्ट।

 बिस्किट व फलो से बनाएं डिज़र्ट



जब मीठा खाने का मन हो , तो लेयर्ड डिज़र्ट से बेहतर क्या होगा। इसे जब चाहे तब बनाएं और स्वाद का आनंद उठाएं। 

कई परतो में बना ट्रूफल डिज़र्ट दिखने में जितना सुन्दर लगता है खाने में उतना ही लज़ीज़ होता है। इसे फलो ,जेल्ली ,जूस ,क्रीम ,चॉकलेट आदि की परतो से तैयार किया जाता है और गिलास में परोसा जाता है। लेकिन इसे आसान और साधारण तरीके से घर पर कैसे बना सकते हैं , उसका आसान तरीका इस कुकिंग क्लास में बता रहे हैं ........



ऐसे बनाएं.....

पहले एक कप क्रीम में एक -दो बड़े चमच्च मिल्कमेड अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें शक्कर भी मिला सकते है लेकिन मिल्कमेड इसे मीठा करने क साथ- साथ स्वाद भी बढ़ाएगा। इसे फ्रिज में गाढ़ा होने क लिए रख दें। इसके बजाये कस्टर्ड तैयार करके भी उपयोग में ले सकते हैं । अब पसंदीदा फल चुन लें जैसे केला , सेब , अंगूर , अनार, आदि। इन्हें छोटे और पतले टुकड़ो में काटकर फ़्रीज़र में रख दें। हल्के मीठे बिस्किट को दरदरा पीसकर एक तरफ़ रख दें। चॉकलेट डालना चाहते हैं ,तो इसे बारीक टुकड़ो में काट लें। सूखे मेवे भी काट सकते हैं।       

             अब कांच का पारदर्शी गिलास या कप लें। पहली परत बिस्किट की लगाएं। इसके ऊपर मिले- जुले फलों की परत बनाएं। चॉकलेट की परत लगाएं। फिर सूखे मेवों की परत लगाएं। फिर से बिस्किट की परत लगाकर फल , मेवे , और चॉकलेट की परत लगाएं। जब परतों से गिलास ऊपर तक भर जाए, तो ऊपर से क्रीम डालें। अगर मीठा ज्यादा पसंद नहीं है , तो क्रीम में मिल्कमेड नहीं मिलाएं। यूं ही ठंडी क्रीम को फेंटकर ऊपर से डाल दें। पिघली हुई सफ़ेद और डार्क चॉकलेट की परत बना सकते हैं या ऊपर से डाल सकते हैं। इसी तरह केक , गुलाब -जामुन , आइसक्रीम , लड्डू की परत भी बनाई जा सकती है।



Comments

Popular posts from this blog

बिल्कुल सही तरीके से तले हुए अंडे (भाग-1) l

सूजी स्टीम्ड बॉल्स रेसिपी।